फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस में अनियंत्रित कार एनएच से 10 फीट नीचे लुढ़की, पांच घायल

विज्ञापन
रंगस के सलोहा में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के तहत आने वाले गांव सलोआ में एक कार एनएच से अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

मंडी निवासी यह परिवार लुधियाना जा रहा था। रंगस के सलोआ गांव के पास चालक व्यास देव ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक समेत मंडी निवासी सुखराम, देवकु देवी, मनसा देवी तथा फूलां देवी को चोटें आई हैं। सभी घायलों को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर लाया गया। जहां सभी उपचाराधीन हैं। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि टीम ने मौके पर छानबीन की है। पुलिस के पहुंचने तक घायलों को उपचार के लिए अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। मौके पर कार का क्षतिग्रस्त होना पाया गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें