फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं चौक के पास टकराईं दो कारें

Mon, 22 Jul 2024 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कैहरवीं चौक के पास टकराईं दो कारें। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत कैहरवीं चौक से मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार को दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर में दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सड़क पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। एक कार हमीरपुर की तरफ और दूसरी कार जाहू की तरफ आ रही थी। इस दौरान इनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

गनीमत रही इस दौरान किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन लंबा जाम लगने के कारण बस में बैठी सवारियां काफी परेशान हुई। लोगों के बीच बचाव से दोनों कार मालिकों ने आपस में समझौता कर लिया। आपसी समझौते के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें