फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खतरे से खाली नहीं बस्सी से भ्याड़ भोरंज सड़क पर सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने लोक निर्माण विभाग से उठाई सड़क की मरम्मत करवाने की मांग
विज्ञापन

बोले- जगह-जगह गड्ढे, सड़क पर बहता है बारिश का पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की बस्सी से भ्याड़ वाया भोरंज सड़क की हालत खराब है। सड़क में काफी जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कहीं-कहीं नालियां बनाई हैं। इस कारण बरसात में बस्सी बाजार का पानी इस सड़क पर आता है। पानी का बहाव इतना अधिक होता है कि पानी नालियों से बाहर निकल जाता है। इससे सड़क को नुकसान होता है।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में बने गड्ढों में पानी भर जाता है । जब यहां से वाहन गुजरते हैं तो पैदल चलने वाले लोगों के कपड़ों पर भी गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। भोरंज पंचायत के उप प्रधान संजय कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि पानी की अधिक मात्रा होने के कारण सड़क के साथ लगे डंगे को नुकसान हुआ था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है। विभाग से आग्रह किया है कि सड़क पर नालियों की उचित व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि सड़क किनारे नालियां बनाई गई हैं। मौसम के ठीक होते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें