मास्टर शेफ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में व्यंजनों की जांच करती मुख्यातिथि व आईएचएम की टी
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले की महिलाओं के लिए करवाई जा रही मास्टर शेफ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को आईएचएम झनियारी में होगा। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगी। इससे पहले वीरवार को आईएचएम झनियारी में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला विभिन्न खंडों से चयनित 30 महिलाओं के बीच हुआ। महिलाओं ने स्वादिष्ट और बेहतरीन पकवान प्रस्तुत किए।
सेमीफाइनल मुकाबले में राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष बंदना योगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा व सीडीपीओ बलवीर बिरला भी मौजूद रहे। आईएचएम के विशेषज्ञों व मुख्यातिथि ने 30 महिलाओं की ओर से तैयार किए गए पकवान चखे व जांचे। इस दौरान शिल्पा, पूनम महाजन, निशा, नीता कुमारी, सविता गुलेरिया, उर्मिला देवी, पूनम ठाकुर, रेशमा देवी, सविता और शिखा शर्मा का चयन फाइनल के लिए हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि इन दस महिलाओं का मुकाबला 17 सितंबर को आईएचएम झनियारी में होगा। उपायुक्त विजेताओं को सम्मानित करेंगी।