फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क संकरी होने से हीरानगर में फंसा ऑक्सीजन प्लांट लेकर आया ट्राला

विज्ञापन
हीरानगर में खड़ा ट्राला जिसमें ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी लोड है। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल टौणी देवी को ऑक्सीजन प्लांट लेकर जा रहा बड़ा ट्रक कोट गांव से आगे सड़क संकरी होने के चलते हीरानगर में ही रुक गया है। महाराष्ट्र से आया यह ऑक्सीजन प्लांट सिविल अस्पताल टौणी देवी में स्थापित होना है, लेकिन कोट गांव से आगे सड़क खराब व संकरी होने के चलते यह ट्रक हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर में ही तीन दिन से फंसा है। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिलने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग इस ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को खोलकर टौणी देवी में स्थापित करवाएगा। जिसके लिए करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। कोट गांव से आगे टौणी देवी अस्पताल तक सिंगल और संकरा रोड होने के कारण यहां छोटे ट्रक ही नहीं जा पाते हैं तो बड़ा ट्रक कैसे पहुंच सकता है। उधर, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से यह ऑक्सीजन प्लांट आया है। टौणी देवी के लिए यह बड़ा ट्रक नहीं जा सकता है। इस कारण पीछे ही खड़ा कर दिया गया है। प्लांट की मशीनरी को खुलवाकर टौणी देवी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें