फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्काभरो बाईपास पर दो भाइयों समेत तीन से 5.93 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
Three to 5.93 grams of chitta recovered along with two brothers at Pakkabharo bypass
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के पास 5.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यातायात चेकिंग और गश्त के दौरान मंगलवार रात को नशे की यह खेप बरामद की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें सात मई तक पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर की एक टीम मंगलवार रात को पक्काभरो बाईपास के नजदीक गश्त और यातायात चेकिंग पर थी तो करीब सवा बारह बजे पक्का भरो की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को सड़क के बायीं तरफ रोक दिया। गाड़ी में चालक के साथ दो अन्य लड़के बैठे हुए थे। तीनों एकदम घबरा गए। शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड के अंदर से 5.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी युवकों की पहचान रोहित कुमार, दूसरा उसका भाई मोहित कुमार निवासी वार्ड नौ रूपनगर हमीरपुर और तीसरे लड़के की पहचान राजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ हमीरपुर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को सात मई तक पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें