फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपुओं में इस बार मिलेगा सस्ता रिफाइंड और दालें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महंगाई के दौर में सूबे के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इस माह रिफाइंड तेल 13 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। वहीं, दालों के दाम भी कम हुए हैं। आटे का कोटा भी साढ़े तेरह से बढ़ाकर 14 किलोग्राम कर दिया गया है। पूर्व में आटे के कोटे में प्रति राशन कार्ड 500 ग्राम की कटौती की गई थी, जिसे इस माह से फिर से बहाल कर दिया गया है। अब प्रत्येक राशनकार्ड धारक को 14 किलोग्राम आटा मिलेगा। जबकि, पूर्व में साढ़े तेरह किलोग्राम प्रति राशन कार्ड मिल रहा था।
विज्ञापन

रिफाइंड के दाम कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। टेंडर में देरी के कारण पिछले दो माह से रिफाइंड की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। अब रिफाइंड की आपूर्ति हो गई है। एनएफएसए उपभोक्ताओं को 122 रुपये, एपीएल को 127 रुपये प्रति लीटर, जबकि एपीएल टैक्स कार्ड धारकों को 144 रुपये प्रति लीटर की दर से रिफाइंड तेल मिलेगा। फरवरी में एनएफएसए उपभोक्ताओं को 135 रुपये, एपीएल को 140 रुपये प्रति लीटर, जबकि एपीएल टैक्स कार्ड धारकों को 157 रुपये प्रति लीटर की दर से रिफाइंड तेल दिया गया था। उपभोक्ताओं को मार्केट से कम दाम पर सरकार रिफाइंड तेल उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही दालों के दाम भी कम हुए हैं। मलका पहले 74 रुपये प्रति किलो थी जो अब 70 रुपये में मिलेगी। दाल चना पहले 47 रुपये प्रति किलो थी, अब 43 रुपये मिलेगी। वहीं, उड़द की दाल 65 के बजाय 64 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
चावल के कोटे में 500 ग्राम की कटौती
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल के कोटे में सरकार ने 500 ग्राम की कटौती की है। पूर्व में प्रत्येक राशन कार्डधारक को छह किलो चावल मिलते थे, अब साढ़े पांच किलो प्रति राशन कार्ड चावल मिलेंगे।
विज्ञापन

रिफाइंड तेल और दालों के दाम कम हुए हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बाजार से कम दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है। आटे का कोटा 500 ग्राम बढ़ा है। जबकि, चावल प्रति राशन कार्ड 500 ग्राम कम हुए हैं।
विज्ञापन

-संजीव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, हिप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें