फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगवाड़ में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बगवाड़ गांव में एक घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब 90 हजार रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने भोरंज पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर मौके पर छानबीन की है।
विज्ञापन

कांता देवी पत्नी प्रीतम चंद गांव बगवाड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को घर से गहने चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। जब चोरी हुई उस समय परिवार के सदस्य बस्सी बाजार में खरीदारी करने गए थे। थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें