हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मट्टनसिद्ध स्थित बिजली बोर्ड के चीफ ऑफिस इलेक्ट्रिक सिस्टम कांप्लेक्स के निर्माण कार्य से एल्युमिनियम सेक्शन और स्क्रैब चोरी हो गया है। ठेकेदार ने काम पर लगे कर्मचारियों पर ही शक जताते हुए उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
ठेकेदार अंकुश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी गांव कथेड़ा, डाकघर प्रतापनगर तहसील नंगल जिला रोपड़, पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसने मट्टनसिद्ध में चीफ ऑफिस इलेक्ट्रिक सिस्टम कांप्लेक्स का निर्माण कार्य लगाया है। यहां पर माहलपुर के पेंटर काम पर लगाए हैं। एल्युमिनियम के दरवाजे और खिड़कियां बनाने का काम भी लगा रखा है। एल्युमिनियम सेक्शन और अन्य स्क्रैप चोरी हो गया है। तीन जनवरी को जब वह कार्य पर गया तो बाहर रखा सामान गायब पाया। इसे पूरा शक है कि इसके द्वारा लगाए गए पेंटर न ही इस सामान को चोरी कर कहीं बेचा है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।