फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पक्काभरो से खग्गल जाने वाली सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह से उखड़ी हुई है टारिंग, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पक्काभरो से खग्गल जाने वाली सड़क पर लंबे समय से गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। सड़क खराब होने के कारण इस क्षेत्र में हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। पक्काभरो से लेकर खग्गल तक सारी सड़क पिछले कई माह से खस्ताहाल है। इस स्थान पर दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा है। इन गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों काशवी, रचना, दीपक, ग्रिशा आदि ने कहा कि ये गड्ढे मुसीबत का कारण बने हुए हैं। आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जाए। यहां पर हादसे हो रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं। सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगीर भी इन गड्ढों का शिकार हो रहे हैं। शीघ्र इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जाए।
विज्ञापन

कोट
लोग निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय कटोच ने कहा कि सड़क खग्गल तक ठीक है, जबकि घनोटला से फोरलेन तक कुछ जगह पर परेशानी है। उसे बरसात के बाद ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें