प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मिलते टीजीटी कला संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने निदेशालय में उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा के साथ बैठक की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महासचिव विजय हीर, सिरमौर जिला इकाई अध्यक्ष देश राज शर्मा, ऊना इकाई अध्यक्ष रविंद्र गुलेरिया व स्टेट डेलीगेट गुरबख्श सिंह ने संघ का 50 सूत्रीय मांगपत्र निदेशक को सौंपा।
टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन में टीईटी न लगाने के लिए निदेशक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और भर्ती-पदोन्नति नियमों में अंकों की शर्त में ढील देने के लिए भी कार्रवाई करने की बात कही। निदेशक ने कहा कि फिलहाल टीईटी की शर्त सीधी भर्ती में लगाने का प्रस्ताव है और प्रमोशन के लिए इसे अनिवार्य बनाने की योजना नहीं है।
टीजीटी शिक्षकों को 20 साल सेवाकाल पर सीएंडवी की तर्ज पर दो इंक्रीमेंट मांगना जायज है और इसे पूरा करवाने के लिए विभाग सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। इसके अलावा निदेशक उच्च शिक्षा ने विविध मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन भी संघ प्रतिनिधियों को दिया। संघ ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. ललित से भेंट करके 50 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की।
इसमें मिडल स्कूलों में हेडमास्टर व टीजीटी कंप्यूटर के पद सृजित करना, जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति शीघ्र करना, अनुबंध 3 से घटाकर 2 वर्ष करना, टीजीटी के भर्ती पदोन्नति नियम में एनसीटीई विनिमय 2014 अनुसार अंकों की छूट वाली फाइल कैबिनेट से क्लीयर करवाना, पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के कल्याण के लिए डीपीसी समय कर करवाने की अपील की गई। संघ ने प्रारंभिक शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ. भुवन शर्मा से मिलकर टीजीटी कला को खंड स्कूल प्रोग्राम ऑफिसर व पर्यावरण जिला संयोजक बनाने का आग्रह किया है।