फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ढाई साल पहले टेंडर, काम का मुहूर्त नहीं निकाल पाया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ताल
विज्ञापन

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के भकरेड़ी में प्रस्तावित है खेल स्टेडियम
स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाओं को मिलेगी अभ्यास की सुविधा
20 कनाल भूमि पर 45 लाख रुपये से बनाया जाना है खेल स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए अभी तक लोक निर्माण विभाग मुहूर्त नहीं निकाल पाया है। ढाई साल पहले भकरेड़ी में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई थी लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया। इससे बजट के लैप्स होने का खतरा बना हुआ है। तीन वर्ष पूर्व राजस्व विभाग की ओर से भकरेड़ी में खेल स्टेडियम के लिए करीब 20 कनाल भूमि का प्रावधान करवाया गया था। इसके अतिरिक्त स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए विभाग को पहली किस्त के रूप में 15 लाख रुपये जारी हुए थे। जबकि, निर्माण कार्य पर 45 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।
स्थानीय लोगों संजय कुमार, विनोद कुमार, हेमराज, सुदेश, कांता, पंकज, रणवीर, ईंशात, मुकेश, काजल, प्रीति आदि ने कहा कि युवाओं की मांग पर प्रदेश सरकार की ओर से भकरेड़ी में 20 कनाल भूमि पर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। इससे युवाओं को घरद्वार पर खेलने के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलनी थीं, लेकिन धरातल पर हालात इसके विपरीत हैं। विभागीय दस्तावेजों में स्टेडियम का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया तक तो पहुंच चुका हैं लेकिन कार्य को लेकर विभाग की ढुलमुल नीति युवाओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल मैदान बनने से युवाओं को काफी फायदा होगा। खिलाड़ी यहां पर अभ्यास कर सकेंगे। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने भूमि हैंडओवर नहीं की : विजय
इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने कहा कि भकरेड़ी में खेल मैदान की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन राजस्व विभाग ने हमें भूमि हैंडओवर नहीं की है। जैसे ही भूमि की निशानदेही कर हमें मिल जाएगी उसके बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें