फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का काम संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना : डॉ. मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर मनाया 99वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

चार किलोमीटर पैदल चलकर स्वयंसेवकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। विजयदशमी पर बद्दी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना 99वां स्थापना दिवस मनाया। जिला संघचालक महेश कौशल तथा मुख्य वक्ता डॉ. मनीष शर्मा ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद संघ प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन 1925 को संघ की स्थापना डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी जो आज विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है।
विज्ञापन


आज का दिन असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव है। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करना हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है। शस्त्रों की पूजा करने से ही शक्ति का संचार होता है। प्राचीन समय में हमारे राजा-महाराजा शस्त्रों की पूजा करते थे। सीमाओं की रक्षा के लिए दुश्मनों से युद्ध जीतकर अपनी सीमा सुरक्षित करते थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित और सुरक्षित करना है। आरएसएस का पथ संचलन वार्ड एक बद्दी के पार्क से शुरू हुआ। बाहर निकलते ही गली से लेकर साई रोड पर स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा की गई। अंत में हाउसिंग बोर्ड हिमुडा कांप्लेक्स में पथ संचलन का समापन हुआ। सभी स्वयंसेवकों ने भोजन मंत्र के साथ सामूहिक दोपहर का भोजन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष शर्मा, नगर कार्यवाह राहुल कुमार, सहनगर कार्यवाह यशकर नाग, शरीरिक प्रमुख सुधांशु शर्मा, चंद्र प्रकाश, अरविंद भारद्वाज सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें