फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्घार स्कूल का औचक निरीक्षण, दो शिक्षक छुट्टी पर, पटवारखाने गई थी शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अग्घार में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार को स्कूल में कोई शिक्षक नहीं मिला। इसके चलते प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी पत्र जारी किया है। बता दें कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने प्राथमिक पाठशाला अग्घार का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल में कोई शिक्षक नहीं मिला। स्कूल में कक्षा एक से लेकर पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थी शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। यहां दो शिक्षक तैनात हैं। लेकिन दोनों शिक्षक अवकाश पर चल रहे हैं। इसके चलते विभाग ने एक अन्य स्कूल की शिक्षक को यहां डेपुटेशन पर भेजा है। लेकिन जिस समय शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल का दौरा किया तो वह शिक्षक भी स्कूल से गायब पाई गईं। मिड-डे-मील वर्कर्स से पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूल शिक्षक अपने राजस्व संबंधी कार्य को करवाने के लिए पटवारखाने गई हैं। संबंधित शिक्षक को स्कूल में बुलाया गया और चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में इस तरह की कोताही बरती तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को सुबह वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला अग्घार पहुंचे थे। दो शिक्षक अवकाश पर हैं। लेकिन जिस शिक्षक को इस स्कूल में डेपुटेशन पर भेजा है, वह भी स्कूल में नहीं मिलीं। इसके चलते उन्हें स्कूल बुलाकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें