फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2002 करोड़ के ऋण देने का रखा लक्ष्य : अमरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की ऋण और सरकार की सब्सिडी योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार
विज्ञापन

जिलास्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी बैंकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैंकों की ऋण योजनाओं और सरकार की सब्सिडी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम लोग इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें। इससे जिले में बैंकों के कारोबार में भी वृद्धि होगी और जिले के ऋण एवं जमा अनुपात यानी सीडी रेशो में सुधार होगा।
वीरवार को हमीर भवन में जिलास्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जिला ऋण योजना का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान जिले में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 2002 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण आवंटित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की तीसरी के दौरान 1881.13 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1707.89 करोड़ की उपलब्धि दर्ज की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 90.79 फीसदी रही। इस तिमाही के दौरान जिले में सभी बैंकों की कुल जमा राशि 14125.24 करोड़ और ऋण राशि 3489.33 करोड़ रुपये रही। यानी इस दौरान जिला का ऋण-जमा अनुपात 24.70 फीसदी रहा। उपायुक्त ने कहा कि जिला में ऋ ण-जमा अनुपात में सुधार की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें