फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी विभाग ने निकाली ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता रैली

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीज। यहां कोई बिस्तर खाली नहीं बचा है। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का सर्जरी विभाग 31 अक्तूबर तक ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह मना रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कॉलेज के सर्जरी विभाग के स्टाफ, प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य डॉ. सुमन यादव की अगुवाई में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नारेबाजी कर लोगों खासकर महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे जागरूक किया गया। इस दौरान एचओडी सर्जरी विभाग डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने बताया कि इस माह के दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है। लोगों के बीच जाकर उन्हें इस कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के बारे बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व की हर आठवीं महिला और भारत की हर 22वीं महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है। अगर समय पर इसे पहचाना जाए तो उपचार से 20 वर्ष और जिंदगी दी जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मांग की है कि एक स्क्रीनिंग वैन मुहैया करवाई जाए। ताकि इस कैंसर की स्क्रीनिंग बड़े स्तर पर हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण ब्रेस्ट कैंसर है। उधर, प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि सर्जरी विभाग इस जागरूकता माह के दौरान लोगों को बेहतरीन तरीके से जानकारी दे रहा है। जिला मुख्यालय के अलावा भोरंज, बड़सर और सुजानपुर में भी लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें