फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे सुधीर, बंद कमरे में किया चुनावी मंथन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पुष्प गुच्छ भेंट करते धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर श
विज्ञापन
हमीरपुर। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंच कर मुलाकात की। सुधीर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से चुनाव को लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। करीब आधे घंटे तक सुधीर शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच बंद कमरे में चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान जिला भाजपा हमीरपुर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के बागी नेता भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद समीरपुर में हाजिरी भर रहे हैं। इससे पूर्व सुजानपुर से प्रत्याशी राजेंद्र राणा व बड़सर से प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कांग्रेस के बागियों के साथ ही आजाद विधायकों ने भाजपा का दामन थामने के बाद नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में मुलाकात की थी। इस दौरान कांग्रेस के बागी भाजपा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे थे। वहीं, बुधवार को पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा समीरपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आधे घंटे तक हुई इस बैठक में लोकसभा व उपचुनावों को लेकर दोनों नेताओं में चर्चा हुई है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा हमीरपुर मुख्यालय पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें