फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गतिविधि में सहभागी हों विद्यार्थी : प्रो शशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति ने सम्मानित किए बाइट बैटल के विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी गतिविधि में सहभागी होना चाहिए, इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यह बात हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग ने बाइट बैटल कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसके अलावा एक भारत-श्रेष्ठ भारत युवा संगम के तहत उड़ीसा के भ्रमण से आए चार विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उड़ीसा भ्रमण से आए विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि परिसर में अन्य विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कुलपति ने मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के मॉडल भी देखे। कार्यक्रम में आशु भाषण के विजेता बीटेक के विकास, एमसीए के साहिल शर्मा और बीटेक के साजिद, मॉडल मेकिंग के बीटेक के अभय, अनिकेत और राघव की टीम, बीटेक का पारस, बीटेक के क्षितिज और नितिन की टीम, प्रश्नोत्तरी में बीटेक की मेघना, नितिन और क्षितिज की टीम, बीटेक की दीपाली, सिमरन, आकांक्षा की टीम और बीटेक के पवन, अभिनंदन और अखिल की टीम को सम्मानित किया। वहीं, कोड क्रॉफ्ट में नितिन कटवाल की टीम प्रथम, मेघना की टीम द्वितीय और साहिल की टीम तृतीय रही। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन




तकनीकी विवि की खेलकूद प्रतियोगिता आज शुरू होगी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 28 से शुरू होगी। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 मार्च तक गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी व निजी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी भाग लेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, चेस, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस, जूडो और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें