फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कला उत्सव में छात्रों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन की छात्राएं राज्य कला उत्सव के लिए प्रस्तुति देतीं हुईं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन।
विज्ञापन

प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित राज्यस्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ऑनलाइन माध्यम से किया। भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ताकि, अपनी लोक संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित किया जा सके। अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में लाइव भाग लिया। मंगलवार को छात्र और छात्रा वर्ग में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय वाद्य यंत्र वादन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन कन्या की छात्रा रिमझिम ने गूगल मीट के माध्यम से लाइव प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में विद्यालय की छात्राओं मुस्कान चौधरी, शरुति ठाकुर सहित संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दीप ज्योति कौंडल ने भी सुंदर पेंटिंग बनाकर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर नादौन खंड के बीआरसी अनिल धीमान, लिपिक मोनिका कुमारी, प्रधानाचार्या मीना कुमारी सहित ऑनलाइन माध्यमों को संचालित करने के लिए अरुण कुमार, राकेश कुमार, मोनिका कुमारी, नरेश मलोटिया, निकेश कुमार, करनैल सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें