फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में 117 अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी और भाषा अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिं? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मंगलवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी के टेट की परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में किया। नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में भी परीक्षाओं का संचालन किया गया। परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज करके सुरक्षित किया गया था। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही विद्यालय प्रशासन के अधिकारियों की ओर से अभ्यर्थियों को सैनिटाइज किया और जिन अभ्यर्थियों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क भी बांटे। अध्यापक नरेश मलोटिया ने कहा कि नादौन के स्थानीय कन्या विद्यालय में भी सभी उचित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न की गई और सभी अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा के संचालन के लिए नियमों का पालन करके सहयोग प्रदान किया। इस केंद्र में सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 144 में से 130 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। शाम को हुई एलटी की परीक्षा में 133 में से 117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह दोनों परीक्षाएं सभी कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें