फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-आर्क में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के अंतर्गत चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए संस्थान 10 नवंबर को स्पॉट राउंड का आयोजन कर रहा है। राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय रैहन के प्रधानाचार्य एवं स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के कार्यकारी एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने बताया कि बी-आर्क में प्रवेश के लिए यह सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

स्पॉट राउंड 10 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। 2017 से यहां पर वास्तुकला की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष छात्रों का पांचवां बैच शुरू हो रहा है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने भौतिक विज्ञान, रसासन शास्त्र और गणित के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है या गणित के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा और वैध एनएटीए स्कोर रखने वाले प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं। डॉ. कटवाल ने बताया कि स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर 2017 से बी-आर्क प्रदान करने वाला एकमात्र राज्य सरकार का संस्थान है। वास्तुकला में भविष्य की व्यापक गुंजाइश है। आने वाले समय में बहुत से कस्बों/शहरों को स्मार्ट शहरों में परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें