फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची एसपी और डीसी

विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता से पूर्व आयोजन स्थल का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। स्थानीय कस्बा में चार से आठ अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप से पूर्व सोमवार को प्रशासन ने मौके पर निरीक्षण किया। उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, जिला प्रभारी पर्यटन निगम रवि धीमान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विवेक शर्मा और नरेश कुमार ने ब्यास नदी में आयोजन स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यहां अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि नादौन को पर्यटन से जोड़ने, विश्व मानचित्र पर लाने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक देश भर में 26 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर दिया है।
उपायुक्त ने बताया कि पर्यटन निगम की ओर से स्थानीय युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जोकि प्रत्यक्ष तौर पर इस व्यवसाय से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह जिलाभर के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन यहां पहली बार हो रहा है। प्रतियोगिता ब्यास नदी में नादौन से देहरा तक होगी।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को यह प्रतियोगिता देखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के खेल प्रेमियों, अन्य लोगों सहित प्रशासन भी इस आयोजन के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं एसपी हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें