फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनोह में स्लेटपोश मकान धराशायी, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
हनोह पंचायत में धराशायी हुआ स्लेटपोश मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में मंगलवार देर शाम हुई बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत हनोह में देर रात भारी बारिश के कारण दो मंजिला स्लेटपोश मकान धराशायी हो गया। हनोह निवासी शक्ति चंद पुत्र इंद्र राम ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उनका मकान अचानक गिर गया। इससे उनका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। मकान गिरने से घर के अंदर रखा सारा सामान दब गया है।
विज्ञापन

हादसे के दौरान कोई भी सदस्य कच्चे मकान में मौजूद नहीं था। पूरा परिवार पक्के मकान में सो रहा था। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रधान हनोह व बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण शक्ति चंद का मकान गिरा है। हलका पटवारी को नुकसान का शीघ्र आकलन करने को कहा है ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तरक्वाड़ी की चहारदीवारी स्कूल समय में गिर गई। अध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चहारदीवारी के साथ ही पीने के पानी की टंकी है। यहां 15 फीट डंगा लगा हुआ है, इससे अब बच्चों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पानी व शौचालय की व्यवस्था चहारदीवारी के पास ही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें