फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए दुर्घटना स्थल पर सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजयुमो नेता की कार दुर्घटना में मौत के मामले में फोरेंसिक साइंस विभाग की टीम बुधवार को हमीरपुर पहुंची। टीम ने हमीरपुर बाईपास नेशनल हाईवे पर जहां यह हादसा हुआ था, वहां पहुंच कर इस मामले से जुड़े सुबूत जुटाए। विशेषज्ञों ने जलशक्ति विभाग के एसडीओ की गाड़ी में लगे खून के धब्बों और घटना स्थल पर पड़े खून का मिलान करने के लिए सैंपल एकत्रित किए। लैब में इन सैंपलों की जांच होगी। वहीं, एसडीओ से भी हमीरपुर थाने में करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी पूछताछ हुई है। पुलिस ने आरोपी को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब सवा बारह बजे हमीरपुर बाईपास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर के सह मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा की कार के नीचे आने से मौत हुई थी। इस हादसे में घायल अनुराग सिंह को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार दोपहर को कार मालिक एसडीओ को ऊना से हिरासत में लिया। पुलिस उसे हमीरपुर थाना लेकर आई थी, जहां पर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
पुलिस ने एसडीओ की कार को भी अपने कब्जे में लिया है। घटनास्थल पर गिरे कार के पार्ट्स भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने एसडीओ के खून और पेशाब के सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजे हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस यह साफ नहीं कर पाई है कि दुर्घटना के समय एसडीओ की कार को कौन चला रहा था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि फोरेंसिक साइंस विभाग की टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें