फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भकरेड़ी की श्वेता ठाकुर भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भकरेड़ी गांव की श्वेता ठाकुर ने भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट परीक्षा उत्तीर्ण करके पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्वेता ठाकुर पांच अगस्त को मिलिट्री अस्पताल सिकंदराबाद में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। श्वेता ने एमएनएस 2024 की परीक्षा में 101 रैंक प्राप्त किया है। बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज से की है।
विज्ञापन

वहीं, नर्सिंग स्नातक की पढ़ाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस पालमपुर से की है। एमएससी एम्स भोपाल (मध्य प्रदेश) से की है। वर्तमान में श्वेता एम्स जम्मू (विजय नार) में अपनी सेवाएं नर्सिंग आफिसर के पद पर दे रही हैं। श्वेता ठाकुर के पिता शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर नियुक्त है, जबकि माता गृहिणी है। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें