फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिपुओं में लगी पॉस मशीनों का सर्वर डाउन, उपभोक्ता हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों इंतजार करने के बाद भी नहीं मिल रहा सस्ता राशन : कवि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश के डिपुओं पर लगी पॉस मशीनों में पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने की वजह से डिपोधारक अपने उपभोक्ताओं को राशन वितरित नहीं कर पा रहे हैं। हालत यह है कि सर्वर डाउन होने की वजह से मशीनों में न तो उपभोक्ताओं की अंगुलियों के निशान लग रहे हैं और न ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी आ रहा है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेशभर के डिपुओं में रोज उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी डिपो संचालक उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन



प्रदेश के कई जिलों में उपभोक्ताओं की ओर से डिपो धारकों के साथ हाथापाई करने की सूचना भी मिल रही है। अशोक कवि ने कहा कि जब इस संदर्भ में उच्चस्तरीय अधिकारियों से बात की गई तो बताया गया कि इस समस्या का हल आईटी सेल ही कर सकता है। कवि ने कहा कि क्या आईटी सेल पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता में इसे लेकर सरकार के प्रति रोष व्याप्त है और यही हाल रहा तो लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपना हिसाब चुकता करेगी। कवि ने सरकार व विभाग से मांग की कि या तो शीघ्र सर्वर की समस्या से हमेशा के लिए निजात दिलाई जाए या अन्य विकल्पों से राशन वितरित करने की इजाजत दी जाए या डिपो बंद किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें