फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्वर ठप, नहीं कटे मरीजों के बिल, झेलनी पड़ी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


बाहर महंगे दामों में बार टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हुए मरीज

सरकारी लैब में हर टेस्ट करवाने से पहले कटवाना पड़ता है मरीजों को मेडिकल बिल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को शुक्रवार सुबह मेडिकल बिलों का भुगतान न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इससे मरीज बाहर की निजी लैबों में टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हुए। इस समय पर क्रस्ना लैब में भी टेस्ट नहीं होते हैं। अस्पताल की किसी भी लैब में टेस्ट करवाने के लिए पहले 100 नंबर काउंटर पर बिल कटवाना पड़ता है, लेकिन सवेरे ही सर्वर ठप रहा। ऐसे में मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन



हालांकि, दोपहर के बाद सर्वर चला। लेकिन, सुबह व आपातकाल में आए मरीज बाहर की निजी लैबों में टेस्ट करवाने को मजबूर हुए। मरीजों पंकज, लीला, विजय, विवेक, सुमित्रा, कल्याणी, पुरूषोत्तम, दीनानाथ आदि ने कहा कि सुबह मेडिकल बिलों के भुगतान नहीं हो पाए। ऐसे में बाहर टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सर्वर ठप होने के कारण दिक्कत हुई होगी। बाद में सब ठीक हो गया और लोगों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें