फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना मेडल विजेता आशीष को पलकों पर बिठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। रंगस गांव के सैनिक आशीष ठाकुर का सोमवार शाम घर पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। अशीष ठाकुर को 26 मार्च को राजस्थान के जयपुर में सेना के कार्यक्रम में सेना मेडल से नवाजा गया था। सोमवार शाम को आशीष ठाकुर के घर पहुंचने पर सभी गांव वासियों ने फूल मालाओं से बहादुर सैनिक सम्मान किया। इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

23 जून, 2020 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने तलाशी अभियान छेड़ा था। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ में अंधाधुंध फायरिंग का सामना करते हुए आशीष ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके चलते कुछ समय बाद आशीष ठाकुर को सेना मेडल से नवाजे जाने की अधिसूचना जारी हुई थी।
अब आशीष ठाकुर को थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने सेना मेडल से सम्मानित किया। आशीष के घर पहुंचने पर माता-पिता के अलावा धर्मपत्नी पूनम ठाकुर, बहन शिवानी राणा, शिवाली, भाई शिवेश राणा, चाची संतोष कुमारी समेत गांव वासियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें