हमीरपुर बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना के बारे में छानबीन करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बाईपास पर गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है। हादसे में उसके पति को चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भारतीय सेना में कार्यरत जोलसप्पड़ का प्रवीण कुमार पत्नी संदली देवी (37) के साथ स्कूटी पर ससुराल जा रहे थे। हमीरपुर बाईपास में पीछे से आ रही गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे संदली देवी घायल हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लगाया गया।
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पति, बेटे और बेटी को छोड़ गई है। एसएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।