फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण चार गुणा दाम पर बिके प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में होली मेले के लिए बुधवार से प्लॉटों की बिक्री शुरू हो गई। प्लॉटों को हासिल करने की आपस प्रतिस्पर्धा के चलते 4 से 5 गुना राशि में इनका आवंटन हुआ।
मेले में लगने वाली दुकानों के लिए चौगान में प्लॉट बनाए गए हैं। मनपसंद प्लॉटों को लेकर दुकानदारों के बीच खूब बोली चली। 10 हजार रुपये के करीब बिकने वाला प्लॉट 50 हजार के करीब भी बिका।
विज्ञापन

खुली नीलामी के माध्यम से हुए प्लॉटों के आवंटन से 10 लाख के करीब तहबाजारी इकट्ठा होने की उम्मीद है। अभी यह बिक्री प्लॉटों की समाप्ति होने तक चलेगी। 15 से 18 मार्च तक मनाए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय मेले को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व झूला मार्केट डोम की नीलामी हो चुकी है। मेले को नजदीक आता देख अभी से शहर में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। नायब तहसीलदार रमेश चांदला, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी और नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान प्लॉटों की बिक्री के मौके पर उपस्थित रहीं।
नायब तहसीलदार रमेश चांदला ने बताया कि 420 के करीब प्लॉट बनाए गए हैं। 100 के करीब प्लाटों की बिक्री हुई है, जिससे 10 लाख के करीब राजस्व इकट्ठा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें