फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोल में पेयजल योजना से पानी बांटने पर बवाल

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपने जाते जोल गावं के लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पेयजल योजना से दूसरे गांवों को कनेक्शन देने पर बवाल मच गया है। जोल के ग्रामीणों ने विरोध में सोमवार को जलशक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग जोल की पेयजल स्कीम के भंडारण से गुजरेड़ा और दर गांव के लिए कनेक्शन दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में पानी का बंटवारा नहीं होने देंगे। जिस पेयजल स्कीम से पानी आता है वह पहले ही छोटी है और गांव बहुत बड़ा है। गांव के लिए ही पानी पूरा नहीं होता है। ग्रामीणों में पेयजल को लेकर अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है।
इस मौके पर ग्रामीणों में कुलदीप चंद, प्रदीप कुमार, चेत राम, मौजी राम, ध्यान सिंह, धर्म चंद शर्मा, गोपाल दास, देश राज, योग राज, धर्म चंद, सुरेंद्र सिंह, कमरजीत, सुनीता, शीला देवी, रमा कुमारी, अनुराधा, ब्रह्मी देवी, वंदना, शकुंतला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता भोरंज ओपी भारद्वाज का कहना है कि जोल गांव के ग्रामीणों ने शिकायत की है कि वे गुजरेड़ा को टैंक से पानी नहीं देंगे। ऐसा गलत है, पानी तो सबको मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें