फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय नादौन में रूट टू रूट कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नादौन में रूट टू रूट कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में शुक्रवार को रूट टू रूट कार्यक्रम के अंतर्गत जाने-माने कथक नृत्यकार पार्थ मंडल और उनकी टीम ने भव्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने बताया कि रूट टू रूट केंद्रीय विद्यालय का एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें छात्रों को भारतीय संस्कृति, भारतीय संगीत, भारतीय नृत्य, भारतीयता से परिचय करवाया जाता है। वहीं रूट टू रूट कार्यक्रम का आयोजन सारेगामा संगीत अकादमी नादौन के सभागार में किया गया।
इस कार्यक्रम में पार्थ मंडल की ओर से कथक शैली की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यालय के छात्रों को कथक नृत्य की विभिन्न विधाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संगीत अकादमी के निदेशक अजय डोगरा, कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार चौहान, तबला वादक अमरनाथ, करमचंद जय सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें