फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्याह में दिन दहाड़े घर से नकदी और ज्वेलरी ले उड़े चोर

Mon, 18 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बड़सर (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उसनाड़ के गांव कुर्याह में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में चोरी कर ली। चोर घर से पांच हजार रुपये नकद और ज्वेलरी ले उड़े हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुर्याह निवासी भगवान दास ने बताया कि सोमवार को उसका परिवार भागवत कथा सुनने के लिए गया था। घर पर सास विशंबरी देवी अकेली थी। वह भी मकान की छत पर धूप सेंक रही थी। इस दौरान चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आए। चोरों ने अलमारी से पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। इसके अलावा चोरों ने सोने का लॉकेट, दो अंगुठियां, चांदी की पायल भी चोरी कर ली है।

 दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे महिला छत से नीचे आई तो उसने कमरे का दरवाजा खोला, लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुल पाया। इसके बाद महिला मकान के पिछले दरवाजे की तरफ गई तो पीछे का दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने परिवार के सदस्यों को दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच जारी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें