फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करे सरकार

Mon, 18 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर एसोसिएशन संघ खंड टौणी देवी के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विपन कुमार, अनीता कुमारी, राजेश कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, अनीता कुमारी, अंजु, राजेश कुमार, बवीता कुमारी ने भाग लिया। कंप्यूटर शिक्षकों ने विभाग और सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए फैसले को आज तक हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग लागू नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंद्रह फीसदी वेतन वृद्धि एवं अनुबंध पीरियड एक वर्ष से घटाकर छह महीने करने का निर्णय लिया था। विभाग और कंपनी के आदेश अभी तक पाठशालाओं में नहीं आए हैं।

अध्यापकों को तीन महीने से कोई वेतन नहीं मिला है। वर्तमान में कमर तोड़ महंगाई के चलते अध्यापकों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। अध्यापकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नियमित कर नववर्ष का तोहफा प्रदान करें। आईटी अध्यापक लंबे समय से सरकारी विद्यालयों में ही नौकरी कर रहे हैं, जबकि वेतन कंपनी अदा कर रही है, लेकिन कंपनी का वेतन पांच छह महीने तक नहीं मिलता। संघ ने सरकार और विभाग से अध्यापकों के बारे निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें