फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के बावजूद शहीद दीप चंद राणा मार्ग नहीं हो पाया पक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। घोषणा के बावजूद सड़क पक्का न होने पर शहीद दीपचंद राणा के परिजन व अन्य ग्रामीण अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। समस्या को लेकर मंगलवार को शहीद के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा और जल्द से जल्द इस सड़क को पक्का करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जल्द ही इस सड़क को पक्का नहीं किया गया तो वह आगामी पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार कर देंगे। हालात यह हैं कि आज भी ग्रामीणों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर बस पकड़नी पड़ रही है। सड़क की खस्ताहालत के चलते टैक्सी चालक व एंबुलेंस चालक भी यहां आने से कतराते हैं। ऐसे में शहीद के परिवार सहित अन्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं तो दूर की बात बल्कि मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

मामला उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत भैल के बरोटी गांव का है। वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में बरोटी के वीर सैनिक दीपचंद राणा वीरगति को प्राप्त हुए थे। तत्कालीन सरकार द्वारा शहीद के घर को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की घोषणा की गई व सड़क का नाम शहीद दीपचंद राणा घोषित किया गया, लेकिन सरकारी दावों की पोल आज सड़क की हालत देखकर खुल रही है। शहीद दीपचंद के चचेरे भाई संदीप राणा का कहना है कि यदि इस सड़क को जल्द ही पक्का नहीं किया गया तो वहां आगामी पंचायती चुनावों का बहिष्कार कर देंगे। वह जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलेंगे। आज 21 वर्षों बाद भी शहीद के परिजन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें