फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रतापनगर में बिना सूचना सड़क कर दी बंद, पेवर टाइलें भी उखाड़ीं, लोग परेशान

Sat, 26 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
प्रताप नगर में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रतापनगर में जल शक्ति विभाग की ओर बिना अनुमति सड़क बंद कर देने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बाजार से प्रतापनगर के मुख्य संपर्क सड़क को बीते तीन दिन से जलशक्ति विभाग ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में दोपहिया वाहनों के अलावा बड़े वाहन इस सड़क पर नहीं जा पा रहे हैं। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंर्तगत आती है। वहीं, विभाग की ओर से सड़क को बंद करने की कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई है।
इस संबंध में रतन चंद, रविंद्र शर्मा, गजन राम, विकास शर्मा एवं वार्ड पार्षद डिंपल बाला ने कहा कि बिना सूचना ही सड़क को बंद कर दिया है। कुछ समय पहले ही यहां पेवर टाइल डाली गई हैं। इससे आम जनता को परेशानी के साथ सरकारी बजट का भी विभागों के समन्वय की कमी के चलते दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

यहां पर ठेकेदार बेहद कम लेवर के साथ कार्य को रहा है, जिससे कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। यह तंग सड़क है, ऐसे में यहां पर निर्माण गतिविधियों को ज्यादा लंबित किए जाने से परेशानी दोगुना हो गई है। उन्होंने लोगों से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है।

कोट
सड़क को यातायात के लिए शाम को बहाल कर दिया गया है। यहां पर पाइपलाइन डालने के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। सड़क बंद किए जाने की योजना नहीं थी, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज का पता लगाने के कार्य के चलते सड़क बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर

प्रताप नगर में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें