फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौणी में सड़क से ट्रक लुढ़का, मट्टन में कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
सलौणी में ढांक से लुढ़का ट्रक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मट्टनसिद्ध में लावारिस पशु को बचाते हुए एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि कार सवारों को चोटें नहीं आई हैं। शनिवार दोपहर को मट्टनसिद्ध में भोटा से हमीरपुर की ओर जा रही कार को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक चालक सड़क पर गुजर रहे लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी को टक्कर मार दी। एसएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना नहीं है। वहीं, सलौणी में शुक्रवार रात को हमीरपुर से ऊना की ओर जा रहा ट्रक सड़क से लुढ़क गया। इस हादसे में चालक व सहायक दोनों सुरक्षित हैं। बड़सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसएचओ बड़सर मस्तराम नाइक का कहना है कि चालक-परिचालक सुरक्षित हैं। शनिवार सुबह ट्रक को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें