रंगस/नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने लाहड़ गांव में चचेरे भाई-बहन समेत तीन लोगों से 2.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम पुलिस को इनके पास चिट्टा होने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने लाहड़ गांव में दबिश देकर सासन रैंथल गांव के दिनेश कुमार और सपना सहित नरेश कुमार से 2.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी बद्दी में निजी कंपनी में कार्य करते हैं और कुछ दिन पहले ही घर आए हैं। इस बारे में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने इन शातिरों को पकड़ने के लिए लंबे समय से जाल बिछाया हुआ था। शुक्रवार रात को तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने तीनों को आरोपी दिनेश के घर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।