फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो सप्ताह के भीतर पूरा होगा गांधी चौक स्मारक का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य पर 10 लाख रुपये का बजट किया जा रहा खर्च
विज्ञापन


पूर्व में मरम्मत कार्य को लेकर निजी कंपनी के साथ नप हमीरपुर का हुआ था अनुबंध

अनुबंध रद्द होने पर निजी तौर पर गांधी चौक स्मारक का मरम्मत कार्य करवा रही नप

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। दो सप्ताह के भीतर जिला मुख्यालय के बीच स्थित गांधी चौक स्मारक का मरम्मत कार्य पूरा होगा। स्मारक भवन का 60 फीसदी मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से मरम्मत कार्य पर 10 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। स्मारक के साथ टाइलें, रंग बिरंगी लाइटें और रेलिंग सहित एलईडी स्क्रीन लगाने का कार्य पूरा हो गया है। अब कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद के अधिकारी प्रतिदिन कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि समय रहते कार्य को पूरा किया जा सके।

डेढ़ वर्ष पहले गांधी चौक स्मारक की मरम्मत के लिए नगर परिषद का दिल्ली की एक निजी कंपनी के साथ अनुबंध हुआ था लेकिन समय पर निर्माण कार्य शुरू न करने पर नगर परिषद हमीरपुर ने कंपनी के साथ अनुबंध को रद्द कर दिया था और निजी तौर पर मरम्मत कार्य को शुरू कराने का निर्णय लिया था। अब नगर परिषद हमीरपुर की ओर से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद विभिन्न रैलियों और सामाजिक समारोहों के आयोजनों के लिए गांधी चौक स्मारक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि परिषद की ओर से निजी तौर गांधी चौक स्मारक का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। दो सप्ताह के भीतर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके उपरांत यहां कार्यक्रम आयोजन को लेकर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें