फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों का संकलन है पुस्तक : गौतम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/रंगस (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विषय पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक सितंबर 2023 में महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों का संकलन है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने इस पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह नादौन क्षेत्र की प्रथम अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों, अध्यापकों एवं छात्रों के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के योगदान एवं नए शोध पर आधारित है।
विज्ञापन


यह पुस्तक निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुस्तक हिमाचल प्रदेश सरकार और पर्यावरण संरक्षण संबंधित संस्थानों को भी प्रेषित की जाएगी ताकि विशेषज्ञों की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए सुझाए गए सुझावों एवं शोध को कार्यान्वित किया जा सके। यह पुस्तक महाविद्यालय के प्रो.भगवती प्रसाद शर्मा, डॉ. सुनीता सकलानी एवं प्रो. रुचि सांगल की ओर से संपादित है। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. विक्रम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजक सेक्रेटरी डॉ. धृति शर्मा एवं प्रो. रविकांत गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें