फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झोरघाट में गोशाला का कायाकल्प, 20 लाख हुए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने करवाया गोशाला का जीर्णोद्धार
विज्ञापन

गोशाला जीर्णोद्धार के कार्य पर 20 लाख रुपये का बजट किया गया खर्च
ग्रामीणों ने चहारदीवारी, चारा भवन और पानी के लिए बोरवेल करवाया है स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत झोरघाट में स्थित गोशाला का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। जीर्णोद्धार कार्य पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया है। पूर्व में गोशाला में पशुओं के लिए कुछेक ही सुविधाएं थीं लेकिन अब गोशाला में पशुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जुटाई जा रही हैं ताकि पशुओं को बांधने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

वर्तमान में गोशाला में 80 पशुओं की संख्या है। कुछेक पशु दुधारू भी हैं। प्रत्येक वर्ष गोशाला में गठित कमेटी भंडारे और मेले का आयोजन कराती है। गोशाला प्रांगण में ही त्रिलोकी नाथ मंदिर की भी स्थापना हुई है। पहले यहां पर पशुओं के लिए पानी की समस्या होती है क्योंकि गर्मियों में शुक्र खड्ड सूख जाती है लेकिन पिछले साल वहां पर बोरवेल भी करवाया गया है। साथ में महीने में दो-तीन बार पंजाब से पशुओं के लिए हरा चारा भी मंगवाया जाता है। गोशाला कमेटी झोरघाट के प्रधान बक्शी सिंह ने कहा कि नई कमेटी अभी हाल ही में बनी है और लावारिस पशुओं के लिए बेहतर प्रबंध कर रही है। पशुओं को चराने के लिए दो आदमी भी रखे हुए हैं। गोशाला के जीर्णोद्धार कार्य में ग्रामीणों ने चहारदीवारी, चारा भवन और पशुओं को पानी की सुविधा के लिए बोरवेल भी स्थापित करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें