फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं पर सर्वर डाउन प्रदेश के डिपो संचालक व उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भर के राशन डिपुओं में बुधवार को सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। राशन कार्ड धारक राशन लेने के लिए पूरा दिन डिपुओं के चक्कर काटने के बावजूद राशन नहीं ले पाए।
विज्ञापन

प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि बुधवार को सर्वर डाउन होने के चलते पूरे प्रदेश से डिपो संचालकों की ओर से शिकायतें मिली हैं। कई जगहों से डिपो संचालकों के साथ उपभोक्ताओं के उलझने की शिकायतें भी मिली हैं। प्रदेश के डिपो संचालकों और उपभोक्ताओं ने जब हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहा तो इस नंबर पर शिकायत सुनने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के जिन डिपुओं पर राशन देरी से पहुंचा है उनके उपभोक्ताओं को इस माह राशन से वंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि हर माह 25 तारीख के बाद ओटीपी और बायोमेट्रिक प्रणाली के अलावा अन्य विकल्प बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में जिन राशन कार्डों में मात्र एक या दो सदस्य हैं और उनके अंगुलिओं के निशान नहीं लगते हैं या उनके मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं जाता है उनको इस माह राशन से वंचित रहना पड़ सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी स्थिति में माह के आखिरी दिन तक अन्य विकल्प भी खुले रखे जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें