फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध काल को 3 साल से घटाकर 2 साल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
अनुबंध कर्मचारी महासंघ मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल, महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अनुबंध काल को 3 साल से घटाकर 2 साल करने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा और मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही अनुबंध काल को 3 साल से घटाकर 2 साल किया जाएगा। साथ में राज्य कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला और सभी मंत्रियों को अनुबंध को 3 साल से घटाकर 2 साल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2017 में भाजपा के सत्तासीन होने से पहले भाजपा की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्र में अनुबंध कार्यकाल को 2 वर्ष करने के वादे को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
अनुबंध कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तथा महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने कहा कि वर्ष 2018 में जो अनुबंध कर्मचारी सरकार की ओर से लगाए गए वह अपना 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर मार्च 2021 में नियमित हो चुके हैं। सरकार की ओर से भविष्य में अनुबंध कार्यकाल घटाने का फैसला लेना इन 4000 नियमित हो चुके कर्मचारियों के लिए निरर्थक होगा। वर्तमान में यदि सरकार शीघ्र अति शीघ्र अनुबंध कार्यकाल को घटाने का निर्णय लेती है तो इससे जनवरी 2019 से लेकर मार्च 2020 तक जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं वे कर्मचारी लाभान्वित होंगे। राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा, संदीप कुमार शर्मा तथा राज्य वित्त सचिव अविनाश सैनी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार अनुबंध कार्यकाल को 15 अगस्त 2021 के दिन भी 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर देती है तो अनुबंध कर्मचारियों में व्याप्त हो रही नकारात्मकता सरकार के प्रति सकारात्मकता में बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें