फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने रद्द की दो सड़कों की निविदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग ने मंडल टौणी देवी के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित कुठेड़ा-चलोखर-री-बनाल सड़क और संपर्क मार्ग गद्यी से रिया गांव थाना का कार्य समय पर पूरा न करने वाली कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग ने इस कंपनी के दोनों कार्य रद्द करके नई निविदाएं आमंत्रित की हैं। ये नई निविदाएं 2 मई को खोली जाएंगी तथा तुरंत आवंटित भी कर दी जाएंगी। पूर्व में यह कार्य 25 जून 2020 को लखनऊ की एक कंपनी को आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। कार्य में अनावश्यक विलंब को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस कंपनी को कई बार नोटिस जारी किए। कंपनी के अधिकारियों को सुनवाई के लिए तलब किया। पिछले वर्ष 16 दिसंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय हमीरपुर में हुई अंतिम सुनवाई के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने इस वर्ष 20 मार्च तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस अवधि के दौरान भी दोनों कार्य पूर्ण न होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 29 मार्च को इनके टेंडर रद्द कर दिए हैं।
अब अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने 7 अप्रैल को इन दोनों सड़कों की नई निविदाएं आमंत्रित की हैं। वहीं, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भी लोनिवि कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। टौणी देवी मंडल के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि दोनों सड़कों के शेष कार्य के लिए आमंत्रित निविदाएं 2 मई को खुल जाएंगी और इसके तुरंत बाद इन्हें आवंटित भी कर दिया जाएगा। वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही ये दोनों कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे तथा इन्हें निर्धारित अवधि में पूरा करके संबंधित क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें