फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेगा मॉक ड्रिल के लिए तैयारियां मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से बचाव और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का अभ्यास किया जाएगा
विज्ञापन

प्रत्येक उपमंडल में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का किया जाएगा अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदा से बचाव एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के शुक्रवार को प्रदेशभर में आयोजित की जा रही मेगा मॉक ड्रिल के लिए जिले में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही यह आठवीं मेगा मॉक एक्सरसाइज शुक्रवार को सुबह नौ बजे से आरंभ होगी। इस दौरान जिले के पांचों उपमंडलों में बाढ़ और भूस्खलन से बचाव एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का अभ्यास किया जाएगा। इस कार्य को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए प्रत्येक उपमंडल में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा और वहीं से सभी संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। हमीरपुर उपमंडल में दोसड़का के पुलिस मैदान में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार सुजानपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान, भोरंज उपमंडल के जाहू में, बड़सर उपमंडल में राजकीय महाविद्यालय बड़सर और नादौन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना के मैदान में स्टेजिंग एरिया बनाया जाएगा। इन्हीं स्थानों से बचाव एवं राहत कार्यों को संचालित किया जाएगा तथा चिह्नित साइटों से लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों में भी मॉक एक्सरसाइज की जाएगी। उपायुक्त ने जिला में आपदा प्रबंधन एवं इंसिडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) यानी घटना प्रतिक्रिया तंत्र से संबंधित सभी विभागों को इस मेगा मॉक एक्सरसाइज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




मुख्य सचिव को मानसून सीजन की तैयारियों से करवाया अवगत

मानसून सीजन के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में वीरवार दोपहर बाद वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया। इस बैठक में एसपी भगत सिंह और जिला में आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें