फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले की पंचायती राज संस्थाओं में अगले महीने उपचुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं में खाली 17 पदों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 31 मार्च को किया जाएगा। इनकी प्रतियां संबंधित ग्राम पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। निर्वाचन विभाग से घोषणा होने के बाद जिले में खाली पदों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अप्रैल माह में यह उपचुनाव हो सकते हैं। मतदाता सूचियों के इन प्रारूपों के संंबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति या अपना नाम इन सूचियों में शामिल करवाने के लिए 18 मार्च तक संबंधित पंचायत सचिव या पुनर्निरीक्षण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति या दावा दर्ज करवाने का समय दिया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर जितेंद्र साजंटा ने कहा कि पुनर्निरीक्षण अधिकारी के पास 18 मार्च तक प्राप्त आपत्तियों या दावों का निपटारा 23 मार्च तक किया जाएगा।

पुनर्निरीक्षण अधिकारी के निर्णय के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील के लिए 27 मार्च तक का समय दिया गया है, जिसका निपटारा 29 मार्च तक कर दिया जाएगा और 31 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

17 पद हैं रिक्त
जिले के विभिन्न विकास खंडों में पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के कुल 17 पद रिक्त हुए हैं। इनमें पंचायत समिति सदस्य के तीन पद, एक उप प्रधान का पद और 13 पद पंचायत सदस्यों के हैं।
यहां होने हैं उपचुनाव
पंचायत समिति नादौन के वार्ड नंबर-सात भूंपल, पंचायत समिति बिझड़ी के वार्ड नंबर-चार करेर और पंचायत समिति भोरंज के वार्ड नंबर-नौ भोरंज में सदस्य का पद खाली है। ग्राम पंचायत बिझड़ी में उपप्रधान का पद रिक्त हुआ है। जबकि, ग्राम पंचायत जनैहण, चकमोह, लझयाणी, मनवीं, धमरोल, चौकी कनकरी, डाडू, जंदड़ू, उटपुर, दाड़ी, लंबरी, चमियाणा और जंगल में पंचायत सदस्य का एक-एक पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें