फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु से बड़ू संपर्क सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे

विज्ञापन
अणु से बड़ू सड़क की खस्ताहालत। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अणु से बड़ू संपर्क सड़क खस्ताहाल होने से चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रदीप, देश कुमार, सुनील, सतीश सिंह, जसवीर कुमार, मंजू और पंकू का कहना है कि अणु से बड़ू संपर्क सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जगह-जगह सरिये के निकले हुए हैं। इससे हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि संपर्क सड़क पर अनुकलां, बल्ह, कोहलड़ी, मोहि, टौणी देवी के लिए सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। सड़क पर जगह-जगह पड़े सरियों और गड्ढों के कारण टायर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह संपर्क सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभाग को बता चुके हैं।
इसके बावजूद विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द संपर्क सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें