लदरौर सायर मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लदरौर में जिला स्तरीय सायर मेले में दूसरे दिन लोगों भीड़ उमड़ी। कोरोना महामारी के कारण तीन वर्ष तक सायर मेले का आयोजन न होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा था। तीन वर्ष बाद आयोजित मेले में भारी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
लदरौर कलां स्थित सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के छठे भाई संत बाबा लखबीर दास मंदिर में मेला कमेटी के सदस्यों ने भंडारे का आयोजन किया और श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
सायर मेला हमीरपुर और बिलासपुर जिला की सीमा पर स्थित क्षेत्र में होने के कारण और मौसम के साफ होने की वजह से दुकानों में लोगों की काफी भीड़ रही। मेले में रेडिमेड कपड़ों, मिष्ठान, मनियारी, जूतों, बर्तनों औरअन्य दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में लगे झूलों का बच्चे खूब आनंद ले रहे हैं। वहीं सुलगवान में भी सायर के दूसरे दिन मेले का आयोजन होता है। इस मेले में छोटे स्तर पर कुश्ती का आयोजन होता है। तीन वर्ष बाद हो रहे परंपरागत सायर मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
बाबा लखबीर दास मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कुमार, उपाध्यक्ष अनुपमा, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष केसर सिंह, सदस्य बनीता देवी, जीतेंद्र कुमार, तारो देवी, रतनी देवी, प्रोमिला देवी, कुुलदीप सिंह, रणवीर सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में दो दिन से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।