फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी में भरे जाएंगे पद, साक्षात्कार 11 को

विज्ञापन
Posts will be filled in private company, interview on 11
विज्ञापन
रंगस (नादौन )। आईटीआई नादौन स्थित रैल में 11 फरवरी को निजी कंपनी ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी में विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह परमार ने बताया कि साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, प्लंबर, वेल्डर, टेक्नीशियन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम के 2018, 2019, 2020 और 2021 के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 9750 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भोजन में सब्सिडी की सुविधा भी मिलेगी। साक्षात्कार के इच्छुक अभ्यर्थी 11 फरवरी को सुबह नौ बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र व उनकी दो प्रतियां, आधार कार्ड व दो प्रतियां रिज्यूम तथा तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि साक्षात्कार के लिए आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है तथा अपना हैंड सैनिटाइजर भी साथ रखेंगे और सामाजिक दूरी का भी पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें