फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजेंद्र राणा के विरोध में सुजानपुर से उठे सियासी स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने वीरवार को सुजानपुर विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा अब विधायक नहीं पूर्व विधायक हो गए हैं। नैतिकता के आधार पर उनकी बनाई तमाम कार्यकारिणी भंग होनी चाहिए। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी में जो सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से व्यक्ति डाले गए हैं उनका निष्कासन होना चाहिए।
विज्ञापन

सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने पार्टी के साथ दगा किया है। दगा करने की सजा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने उन्हें दी है जो बिल्कुल सही बात है। राजेंद्र राणा कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े और जीते। लोगों ने कांग्रेस के चुनाव निशान पर मुहर लगाई। राणा ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हजारों लोगों की आस्था को तोड़ा है। उन्होंने कभी हमीरपुर जिले के मुख्यमंत्री को अपना मुख्यमंत्री माना ही नहीं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चमेल सिंह, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व मीडिया संयोजक विनय शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता सुदर्शन कुमार, गुलशन ठाकुर, पंचायत प्रधान कोट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें